The Quran in Hindi - Surah Fatiha translated into Hindi, Surah Al-Fatihah in Hindi. We provide accurate translation of Surah Fatiha in Hindi - الهندية, Verses 7 - Surah Number 1 - Page 1.

| بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ (1) अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है। |
| الْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ (2) सब प्रशंसायें अल्लाह[1] के लिए हैं, जो सारे संसारों का पालनहार[2] है। |
| الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ (3) जो अत्यंत कृपाशील और दयावान्[1] है। |
| مَالِكِ يَوْمِ الدِّينِ (4) जो प्रतिकार[1] (बदले) के दिन का मालिक है। |
| إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ (5) (हे अल्लाह!) हम केवल तुझी को पूजते हैं और केवल तुझी से सहायता मांगते[1] हैं। |
| اهْدِنَا الصِّرَاطَ الْمُسْتَقِيمَ (6) हमें सुपथ (सीधा मार्ग) दिखा। |
| صِرَاطَ الَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ غَيْرِ الْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا الضَّالِّينَ (7) उनका मार्ग, जिनपर तूने पुरस्कार किया।[1] उनका नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप[2] हुआ और न ही उनका, जो कुपथ (गुमराह) हो गये। |