The Quran in Hindi - Surah Duha translated into Hindi, Surah Ad-Dhuha in Hindi. We provide accurate translation of Surah Duha in Hindi - الهندية, Verses 11 - Surah Number 93 - Page 596.

| وَالضُّحَىٰ (1) शपथ है दिन चढ़े की |
| وَاللَّيْلِ إِذَا سَجَىٰ (2) और शपथ है रात्रि की, जब उसका सन्नाटा छा जाये |
| مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ (3) (हे नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और ने ही विमुख हुआ। |
| وَلَلْآخِرَةُ خَيْرٌ لَّكَ مِنَ الْأُولَىٰ (4) और निश्चय ही आगामी युग तेरे लिए प्रथम युग से उत्तम है। |
| وَلَسَوْفَ يُعْطِيكَ رَبُّكَ فَتَرْضَىٰ (5) और तेरा पालनहार तुझे इतना देगा कि तू प्रसन्न हो जायेगा। |
| أَلَمْ يَجِدْكَ يَتِيمًا فَآوَىٰ (6) क्या उसने तुझे अनाथ पाकर शरण नहीं दी |
| وَوَجَدَكَ ضَالًّا فَهَدَىٰ (7) और तुझे पथ भूला हुआ पाया, तो सीधा मार्ग नहीं दिखाया |
| وَوَجَدَكَ عَائِلًا فَأَغْنَىٰ (8) और निर्धन पाया, तो धनी नहीं कर दिया |
| فَأَمَّا الْيَتِيمَ فَلَا تَقْهَرْ (9) तो तुम अनाथ पर क्रोध न करना। |
| وَأَمَّا السَّائِلَ فَلَا تَنْهَرْ (10) और माँगने वाले को न झिड़कना। |
| وَأَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ (11) और अपने पालनहार के उपकार का वर्णन करना। |